कानपुर दक्षिण : नरौरा से पानी छोड़े जाने पर रविवार को पनकी नहर लबालब भर गई। तेज बहाव की वजह से केशव नगर कच्ची बस्ती, शिव नगर विद्युत कालोनी, गोपाल नगर, महादेव नगर के दो दर्जन घरों में पानी भर गया। साकेत नगर से बसंत विहार जाने वाली सड़क तालाब बन गई। क्षेत्रवासियों की शिकायत के बाद देर शाम पानी बंद हुआ। सर्दी में घरों में पानी भरने से लोगो को परेशानी का सामना करना पड़ा। 1पनकी अर्मापुर नहर अलीगढ़, एटा, इटावा, कन्नौज समेत 15 जिलों से होकर आती है। यह 215 किलोमीटर के क्षेत्र में बनी है। इसमें कई दिनों से पानी नहीं था। रविवार को नरौरा से पानी छोड़ा गया। गो¨वद नगर स्थित नौरैयाखेड़ा में बना नहर विभाग का फाटक खोल दिया गया। देखते ही देखते नहर लबालब हो गई।
Advertisements